बिजनौर, सितम्बर 5 -- वर्धमान कॉलेज बिजनौर के प्रांगण में शिक्षक दिवस कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माँ की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। वर्धमान डिग्री कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर प्रीति खन्ना द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा प्रदान करना एक महत्त्वपूर्ण कार्य है। हमारा सौभाग्य है कि हम इस कार्य को सम्पादित कर रहे हैं। शिक्षा और शिक्षक का सम्बन्ध प्राण और शरीर के समान है, जिस प्रकार प्राण के बिना शरीर निर्जीव हो जाता है, लगभग वही दशा शिक्षा के बिना शिक्षक की होती है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शिक्षक दिवस पर एसबीएसएस कॉलेज में शिक्षकों का हुआ सम्मान उन्होंने आगे कहा कि जो शिक्षक अपने दायित्वों और शैक्षणिक कौशल को निरंतर निखा...