धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद। धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच में सीबीएसई के निर्देश पर मंगलवार को इन हाउस सेमिनार हुआ। कक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का परिचय विषय पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। मुख्य वक्ता किड्स गार्डेन झरिया की शिक्षिका संचिता श्रीवास्तव ने कहा कि आज के डिजिटल युग में एआई शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी और रोचक बना रहा है। उन्होंने उदाहरण के माध्यम से समझाया कि कैसे एआई की सहायता से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। शिक्षकों को भी पढ़ाने में नई तकनीक का सहयोग मिल सकता है। प्राचार्य पूर्णिमा सिल ने ज्ञानवर्द्धक कार्यक्रमों को भविष्य में भी आयोजित करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.