शिक्षा निदेशालय के 53 बाबुओं की नई तैनाती, निदेशक ने लगाई रोक
प्रयागराज, जुलाई 31 -- प्रयागराज। शिक्षा निदेशालय के 53 बाबुओं की तैनाती से बखेड़ा खड़ा हो गया है। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कामता राम पाल ने 27 जुलाई को नियम विरुद्ध तरीके से 53 बाबुओं का पटल परिवर्तन किया था। इनमें शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित संघ के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल और मंत्री सुधीर सिंह यादव को मलाईदार अर्थ-5 अनुभाग में तैनाती दी गई है। इसके अलावा तमाम बाबुओं को पसंदीदा स्थान पर भेजा गया है तो पहले से काबिज कई कार्मिकों को अपेक्षाकृत कम महत्व के अनुभाग में तैनाती दी गई है। इसकी सूचना मिलने पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने 29 जुलाई को कर्मचारियों की नई तैनाती पर रोक लगा दी है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अफसरों ने शिक्षकों को किया संबद्ध, बीएसए ने की आपत्ति क्या है नियमशिक्षा निदेशालय में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.