हल्द्वानी, फरवरी 25 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हुए हमले के विरोध में बुधवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों ने घटना की निंदा करते हुए इसे प्रदेश की कानून-व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार बताया। राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्यालय का नाम परिवर्तन सरकार स्तर का निर्णय होता है और अधिकारी केवल विधिसम्मत आदेशों का पालन करते हैं। ऐसे में जनसेवा में लगे अधिकारियों पर हमला करना निंदनीय और चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में यदि अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा होता है। कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.