शिक्षा निकेतन बाजार टीम ने 115 रन से जीता फाइनल
गाजीपुर, जून 22 -- दिलदारनगर। क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में शिक्षा निकेतन बाजार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिलदारनगर गांव की टीम को 115 रन के बड़े अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि समाजसेवी रमीज राजा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिक्षा निकेतन बाजार की टीम ने निर्धारित ओवरों में 160 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में 161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिलदारनगर गांव की टीम 45 रन पर ऑलआउट हो गई। शिक्षा निकेतन की सटीक गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग के सामने विपक्षी टीम टिक नहीं सकी। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.