फतेहपुर, अप्रैल 12 -- फतेहपुर। शहर के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज शिवपुरम में रविवार को मेधा अलंकरण एवं अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा-दीक्षा में विशेष जागरुक 105 अभिभावकों को मंच से सम्मानित किया गया। वहीं इतने ही मेधावी छात्र-छात्राओं को भी शील्ड व प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी विज्ञानानंद जी महराज ने किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि सुधाकर अवस्थी, प्रदीप गर्ग आदि की मौजूदगी में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्राथमिक वर्ग में कक्षा दो के आंजनेय मिश्रा 99.57 अंक पाकर विद्यालय टॉप किया। वहीं मानवी 99.36 फीसदी अंक के साथ द्वितीय और 99 प्रतिशत अंक पाकर कुशाग्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुल 105 मेधावियों को ...