सराईकेला, मई 29 -- खरसावां। मॉडल कॉलेज सरायकेला-खरसावां में गुरुवार को प्रथम उपाधि वितरण समारोह-2026 का आयोजन किया गया। स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को डिग्रियां और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और डॉ. मीरा मुंडा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपाधि वितरण समारोह के दौरान सरायकेला मॉडल कॉलेज से तीन शैक्षणिक सत्रों (2019-22, 2020-23 और 2021-24) में पास आउट हुए छात्रों को स्नातक का प्रमाण पत्र सौंपा गया। 2019 में स्थापित इस कॉलेज से इन तीन सत्रों के दौरान कुल मिलाकर करीब 190 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। गुरुवार को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से 50 मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर उपाधि प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- मॉडल महाविद्या...