पूर्णिया, मार्च 30 -- बायसी, एक संवाददाता।कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले डगरूआ प्रखंड के चाकदह गांव में मंजर अकील साहब के दरवाजे पर शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि संस्था पिछले तीन महीने से लगातार प्रत्येक रविवार को इस तरह के शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रही है, जिससे कुल्ल्हैय्या समाज के बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ा है। कार्यक्रम में कनक लाल उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. मुज्जफ्फर आलम ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं भारत पब्लिक स्कूल के निदेशक मो. महबूब आलम ने बच्चों को एकजुट होकर संघर्ष करने और अपने भविष्य को संवारने के लिए प्रेरित किया। इंजीनियर शौकत ने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.