पूर्णिया, अप्रैल 27 -- बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ के दरहा गांव स्थित मदरसा दारूल बनात रहिमिया में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा के महत्व, मेहनत और अनुशासित जीवन के प्रति प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कनक लाल उच्च विद्यालय सौरा जाबर के प्रधानाचार्य मो. मुज्जफ्फर आलम ने कहा कि यदि बच्चे अभी से कड़ी मेहनत करेंगे तो आगे चलकर बड़े अधिकारी बन सकते हैं और देश की सेवा कर सकते हैं। कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ मुन्ना ने बच्चों से कहा कि वर्तमान समय मेहनत करने का है। यह भी पढ़ें- अनुशासन, निरन्तर परिश्रम और नैतिक मूल्यों में सफलता का मूल मंत्र: उप आयुक्त यदि अभी पूरी लगन से पढ़ाई कर...