पूर्णिया, अप्रैल 6 -- बायसी, एक संवाददाता।प्रखंड के डगरुआ ग्राम स्थित गौसिया टोला में रविवार को कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भोगा भटगावां उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हाजी अनवारुल हक ने कहा कि गरीबी से बाहर निकलने का सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपनाकर अपने जीवन को संवारें और अपने सपनों को साकार करें। पुलुटस अकेडमी के निदेशक रागीब आलम ने भी बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और नियमित पढ़ाई की आदत विकसित करने पर जोर दिया। वहीं इंजीनियर शौकत ने भी शिक्षा के जरिए बेहतर भविष्य निर्माण की बात कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.