गिरडीह, फरवरी 16 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। शाहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के बैनर तले देश भर में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम 100 स्थानों पर आयोजित किया जाना है। इस अभियान की शुरुआत धनवार प्रखंड क्षेत्र के जे यू ए पब्लिक स्कूल खोरीमहुआ से की गई। कार्यक्रम के दौरान शाहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट धनबाद ब्रांच द्वारा एंट्रेंस एग्जाम में शामिल विद्यार्थियों के बीच मार्कशीट का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और बेहतर करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैयद खालिद (अध्यक्ष, ग्लोबल एकेडमी एवं अल इकरा ट्रस्ट धनबाद), डॉ सकीबुल रहमान तथा डॉ. शमीमा शामिल हुए। सभी अतिथियों का भव्य स्वागत उस्मानिया एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन मौलाना इलियास मजाहिरी द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.