पूर्णिया, अप्रैल 12 -- पूर्णिया। पूर्णिया महिला महाविद्यालय की पूर्व प्रिंसिपल, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय और ललित नारायण मिश्र विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ. इंदु बाला सिंह की मृत्यु की खबर मर्माहत करने वाली है। समाजसेवी विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की प्रतीक डॉ. इंदु बाला सिंह पूर्णिया महिला महाविद्यालय और पूर्णिया के शिक्षा जगत में दीदी के नाम से खूब लोकप्रिय थीं। इंदु जी के निधन से पूर्णिया प्रमंडल के शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। वह एक कुशल प्रशासक थीं। उनके कार्यकाल में महाविद्यालय में ड्रेस कोड एवं अनुशासन कठोरता के साथ पूर्णतः पालन होता था। महाविद्यालय की गरिमा उच्च स्तरीय थी और शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.