फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 24 -- कायमगंज। न्याय पंचायत पितौरा में शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश पाल ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बेसिक स्कूलों में बदलाव को देखें और अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में कराएं। अब परिषदीय विद्यालय निजी कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। संकुल शिक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि 26 जनवरी तक प्रदेश स्थापना दिवस को व्यापक रूप में मनाया जा रहा है। सरकार बेसिक शिक्षा के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह बदल चुकी है। स्कूलों में कायाकल्प योजना के तहत भवनों को सुंदर बनाने के साथ-साथ अब आधुनिक शिक्षा के लिए आईसीटी लैब, स्मार्ट बोर्ड और डिजिटल क्लासरूम तैयार किए जा रहे हैं। बच्चों को इंटरनेट से जोड़कर खेल-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.