उरई, अप्रैल 14 -- उरई। संवाददाता प्राथमिक विद्यालय लहुरा ब्लॉक डकोर में न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नौनिहालों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध किया। वहीं जन समुदाय से सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षा का महत्व बताया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एबीएसए डकोर प्रीति राजपूत ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों को वर्तमान में मजदूरी से ना जोड़ते हुए उनके भविष्य की चिंता करें। शिक्षा ही ऐसी सीढ़ी है जिससे बच्चों का भविष्य जुड़ा हुआ है। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रथ की रैली को रवाना किया। वहीं बच्चों ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षा चौपाल के अंतर्गत जन समुदाय को जागृत करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ...