औरैया, मार्च 7 -- अजीतमल, संवाददाता। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनसमुदाय की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से संकुल अटसू टाउन के उच्च प्राथमिक विद्यालय जानिस नगर में शनिवार को संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ डायट प्रवक्ता डॉ. विजय राजपूत एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान शत-प्रतिशत उपस्थिति और मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि डॉ. विजय राजपूत ने प्रमाणपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महेश शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. विजय राजपूत और जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र नियमित रूप से विद्यालय आएं और मन लगाकर पढ़ाई करें, ताकि वे अपने विद्यालय, ब...