शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- मदनापुर। ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरौआ में सोमवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार शुक्ला ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। एआरपी नीरज कुमार और पुष्पेंद्र ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूल रेडीनेस प्रोग्राम और निपुण भारत मिशन के तहत "स्कूल चलो अभियान" पर भी चर्चा हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...