चंदौली, मार्च 29 -- चंदौली, संवाददाता। सदर विकासखंड के बनौली कला न्याय पंचायत संसाधन केंद्र पर संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी और विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान रितेश कुमार ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें अभिभावकों को विभागीय सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया।इस दौरान बीईओ ने कहा कि सरकार की ओर से प्राथमिक शिक्षा में कोई कमी नहीं की गई है। इसलिए आज परिषदीय विद्यालय कान्वेंट स्कूलों को चुनौती दे रहे हैं। कहा कि निपुण लक्ष्य को हासिल करने के लिए शिक्षकों को संकल्पित होना पड़ेगा। इससे शिक्षक उसे साकार रूप दे पाएंगे। अब सरकार ने अभिभावकों को बच्चों के ड्रेस, स्वेटर, जूता, मोजा, बैग आदि के लिए उनके अभिभावकों...