उन्नाव, अप्रैल 21 -- उन्नाव। औरास ब्लॉक क्षेत्र के नंदोली न्याय पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय नन्दौली में शिक्षा चौपाल हुई। नन्दौली और कंपोजिट कबरोई के बच्चों ने शिक्षा की दुकान लघु नाटिका व नारी सशक्तिकरण नृत्य सम्बन्धी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया। बीईओ संजय शुक्ला ने नवीन नामांकन पर विशेष जोर देते हए ग्रामीण अभिभावकों को प्रेरित किया। इसके बाद विभिन्न शैक्षिक नि:शुल्क योजनाओं व ड्रेस, किताब, जूता, मोजा, टाई, बेल्ट, एमडीएम, कम्प्यूटर लैब आदि से सम्बंधित जानकारी प्रदान कर छात्रों की नियमित उपस्थिति पर जोर दिया। जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार बघेल ने कहा की शिक्षक की गोद मे प्रलय व निर्माण पलते है राष्ट्र निर्माण मे शिक्षक समाज का अहम योगदान रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...