लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- पसगवां विकासखंड की न्याय पंचायत बाईकुआं अंतर्गत संविलियन विद्यालय खूंटीखुर्द में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्याय पंचायत स्तर के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता कर शिक्षा की गुणवत्ता सुधार से जुड़े अपने सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित शुक्ला ने दीप प्रज्वलन कर शिक्षा चौपाल का शुभारंभ किया। इसके पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। शिक्षा चौपाल के दौरान बाईकुआँ न्याय पंचायत के शिक्षकों ने शिक्षण कार्य, छात्र हित एवं शैक्षिक नवाचारों को लेकर अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रध...