मुजफ्फर नगर, मार्च 31 -- लच्छेड़ा न्याय पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शिक्षा चौपाल हुई। इसका शुभारंभ स्वागत गान एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। इस दौरान बच्चो के अनुभव सुनाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कुलदीप चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन रहे। वहीं एआरपी शिक्षक संकुल अध्यापक न्याय पंचायत के कई गांवो के प्रधानाध्यापक अध्यापक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन करना रहा। इस अवसर पर अटल आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा निपुण कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित हुए। कार्यक्रम में एआरपी अंजु गोयल एवं राम कुमार की उपस्थिति रही।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...