जौनपुर, अप्रैल 5 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। शाहगंज सोंधी ब्लाक के कंपोजिट स्कूल कड़ेला में शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें निपुण शिक्षा के बारे में जानकारी देते हुए अभिभावकों को जागरूक किया गया। बीईओ ने बच्चों को घर पर पढ़ाई का माहौल बनाने और उन्हें नियमित स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। निपुण भारत मिशन पर चर्चा करते हुए बताया कि बच्चों में मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान का लक्ष्य हासिल करना है। नोडल शिक्षक अशोक कुमार सोनकर और प्रधानाध्यापिका उमा प्रजापति ने बेहतर शैक्षणिक वातावरण पर जोर देते हुए अधिक से अधिक संख्या में बच्चों का नामांकन कराने की अपील की। अध्यक्षता ग्राम प्रधान संतोष सोनकर तथा संचालन शैलेन्द्र सिंह ने किया।‌ इस मौके पर हरिशंकर पाल, अखि...