गंगापार, मार्च 30 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय दिघिया में शिक्षा चौपाल एवं वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय दिघिया में शिक्षा चौपाल तथा वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास भूषण कुशवाहा ने आयोजित किया। कार्यक्रम में मांडा बीआरसी से एआरपी पंकज द्विवेदी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अंकित शुक्ला, सूरज द्विवेदी, विजयानंद शुक्ला, सावित्री गुप्ता आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...