मेरठ, अप्रैल 7 -- गढ़ रोड मऊखास गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में मंगलवार को शिक्षा चौपाल एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल की प्रधानाध्यापिका हिमश्री व मुख्य अतिथि एआरपी पूनम देवी, गीता सिंह व आंचल त्यागी ने किया। इस मौके पर बच्चों का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नाटिका के दौरान चौपाल में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। अंत में प्रधानाध्यापिका ने सभी पुरस्कार वितरित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...