जौनपुर, अप्रैल 8 -- सुइथाकला(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरबसपुर में शिक्षा चौपाल एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. देवी प्रसाद सिंह ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा ग्रामीण विकास की आधारशिला है। उन्होंने बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए शिक्षकों से अपील की कि वे नवीन तकनीक का उपयोग कर शिक्षा को रोचक बनाएं। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे देश का भविष्य हैं, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर हम राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. देवी प्रसाद सिंह ने शिक्षा चौपाल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने बच्चो...