पीलीभीत, मार्च 29 -- ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम स्कूलों का परिवेश बदलने और शिक्षा गुणवत्ता मजबूत करने पर जोर दियाा गया। कहा गया इसके लिए प्रधान और शिक्षकों में सामंजस्य जरूरी है। इस दौरान निपुण भारत मिशन और कायाकल्प सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों के परिवेश को बदलने के लिए शुरू से ही संकल्प कृत रही है। पारदर्शिता लाने के लिए परिषदीय स्कूलों में बच्चों की वेशभूषा के लिए डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में सीधे रुपए भेजने का कार्य किया जा रहा है। कायाकल्प के सभी 19 पैरामीटर्स पूर किए गए। विशिष्ट अतिथि अपूर्व सिंह ने कहा कि गांव के स्कूलों की तस्वीर बदल चुकी है। प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष डा. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.