हापुड़, मार्च 1 -- रविवार होली के पावन अवसर पर जाट सभा द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से किया गया। इसके पश्चात प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के व्यक्तियों, वरिष्ठ सदस्यों, युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया। इस दौरान समाज के भावी कर्णधारों को शिक्षा,खेल एवं विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज की एकता, भाईचारे एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा ,कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराने का सशक्त माध्यम हैं। समारोह के दौरान सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए दीं तथा सामूहिक भोज का आनंद लिया...