जहानाबाद, फरवरी 26 -- विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन सभी हेडमास्टर 15 मार्च तक हर हाल में कर लें विधायक ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक को अगर किसी प्रकार की समस्या है तो उसके बारे में हमें बताएं अरवल, निज संवाददाता। शहर के सर्किट हाउस में कुर्था विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा क्षेत्र में मजबूती एवं बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। इसके लिए प्लस टू एवं माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक विधायक पप्पू वर्मा के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सभी प्रभारी प्रधानाध्यापक से विस्तार से विद्यालय के संचालन के प्रक्रिया एवं उनके समस्या की जानकारी ली गई। बैठक में कई विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में लाइब्रेरी नहीं है, विद्यालय की चारदिवारी नहीं है। विद्यालय तक जाने का रास्ता नहीं है। कई समस्या विधा...