बाराबंकी, जनवरी 3 -- बाराबंकी। देश की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को आम आदमी पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शहीद स्थल पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष, शिक्षा-दृष्टि व सामाजिक समानता के विचारों पर विस्तार से चर्चा की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी ने उस दौर में लड़कियों की शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज का बड़ा हिस्सा महिलाओं को पढ़ने-लिखने का अधिकार देने के खिलाफ था। इस मौके पर नन्हे राम यादव, अजय वर्मा, चांद बाबू, आफताब, अरविंद यादव, रवि पांडे, अफसाना बानो, नियाज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.