बुलंदशहर, जनवरी 3 -- आम आदमी पार्टी की ओर से देश की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती शनिवार को विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में लड़कियों की शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज का बड़ा हिस्सा महिलाओं को पढ़ने-लिखने का अधिकार देने के खिलाफ था। प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया, बल्कि जाति और लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ भी निर्भीक संघर्ष किया। उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा दलित विरोधी नीतियों के खिल...