वाराणसी, जनवरी 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। प्रख्यात शिक्षाविद्, चिंतक एवं मार्गदर्शक डॉ. पूर्णमासी राय की चतुर्थ पुण्यतिथि पर बुधवार को एक बीएचयू स्थित वैदिक विज्ञान केंद्र में विचार गोष्ठी हुई। इस अवसर पर शिक्षा, संस्कृति एवं राष्ट्रनिर्माण में डॉ. पूर्णमासी राय के योगदान को स्मरण किया गया। संगोष्ठी में शिक्षा सेवा चयन आयोग सदस्य डॉ. हरेन्द्र कुमार राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. पूर्णमासी राय का जीवन शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाने के लिए समर्पित रहा। मुख्य अतिथि प्रो. अवधेश प्रधान ने डॉ. राय को एक प्रेरक शिक्षक एवं मूल्यों के संवाहक के रूप में स्मरण किया। विशिष्ट अतिथि वैदिक विज्ञान केंद्र समन्वयक प्रो. विनय कुमार पाण्डेय ने उनके वैचारिक योगदान को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ते हुए रेखांकित किया। मुख्य वक्ता डॉ. ...