शिक्षा को लेकर सड़कों पर जेन-जी, पुलिस ने रबर की गोलियां चलाईं; PM के इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- यूरोप के बाल्कन प्रायद्वीप पर बसे अल्बानिया में जेन- जी सड़कों पर उतर आए हैं। सरकार में भ्रष्टाचार और शिक्षा मंत्रालय में घोटाले को लेकर पिछले पांच दिनों से प्रदर्शन कर रहे छात्र शुक्रवार को हिंसक हो गए। प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे की मांग करते हुए छात्रों ने सरकारी इमारतों और बैंकों में आग लगा दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रबर की गोलियां फायर कीं और अन्य संयमित हथियारों का भी उपयोग किया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच में तनाव बढ़ गया है। इस मामले में जानकारी देते हुए अल्बानिया का प्रमुख पुलिस अधिकारी स्केंडर हिता ने रबर की गोलियां चलाने से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा, "प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जो भी तरीके अपनाए गए हैं उन्हें सीमित दायरे में ही इस्तेमाल किया गया है।" इसके साथ ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.