नोएडा, अप्रैल 11 -- नोएडा। नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने शनिवार को सेक्टर-31 स्थित बीएस मेमोरियल स्कूल में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट बोर्ड भेंट किया, जिससे छात्रों को आधुनिक शिक्षा मिल सके। वहीं, किशोरियों के लिए सेनेट्री पैड वितरित किए। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेश अंबावता और अविनाश सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...