रिषिकेष, मई 26 -- ऋषिकेश, संवाददाता। जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आठ दिवसीय प्रांतीय शिशु वाटिका प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। जिसमें वक्ताओं ने शिक्षा को इतिहास और संस्कृति से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। मंगलवार को आदर्श नगर स्थित जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भारतीय शिक्षा समिति के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने किया। मौके पर विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल सिंह, प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल, प्रांतीय शिशु वाटिका प्रमुख पूनम अनेजा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...