सराईकेला, मार्च 19 -- सरायकेला । जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को शिक्षा के क्षेत्र में लोक-भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने हिस्सा लिया, जहाँ मुख्य रूप से सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने और बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में समुदाय की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद (जिप) अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और विशिष्ट अतिथि के रूप में सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य 'शिक्षा के अधिकार' को धरातल पर उतारने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को सक्रिय करना था।अपने संबोधन में जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा...