मुजफ्फर नगर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरनगर खतौली क्षेत्र के कैलाशनगर गांव में धूमधाम के साथ द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विश्वपाल जयंत ने बताया कि आज के समय मे आधुनिक शिक्षा के साथ साथ बच्चों को संस्कार और नैतिकता का ज्ञान भी देना चाहिए ताकि बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सके। विशिष्ट अथिति रहे स्वामी तेजस मुनि ने कहा कि स्कूल प्रबंधन के साथ साथ अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह भी बच्चों को पौराणिक ज्ञान, हवन यज्ञ, संस्कार आदि को बढ़ावा दे ताकि बच्चे का भविष्य बेहतर और सुगम बनाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में चौधरी गौरव टिकैत व ओमपाल दांगी द्वारा अभिभावकों को सम्मानित कर उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया। शुभारंभ कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। जसबीर राणा, वीरेंद्र सिंह, प्रवेंद्र दहिया, डॉ. ...