शिक्षा के साथ शारीरिक फिटनेस जरूरी : निदेशक
देवघर, अगस्त 29 -- जसीडीह प्रतिनिधि बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के देवघर ऑफ-कैंपस में 28 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास और खेल भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा एवं खेल प्रकोष्ठ की ओर से दो दिवसीय खेल उत्सव का आयोजन किया गया। खेल उत्सव में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित वॉलीबॉल मैच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. स्वपन कुमार घोराई ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ उत्साह बढ़ाया। अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए शिक्षा के साथ शारीरिक फिटनेस भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.