मेरठ, मार्च 10 -- संत जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन करियर काउंसलिंग के साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए पर्सनेलिटी डवलपमेंट विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना लुईस के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध इमेज कंसल्टेंट एवं एग्जीक्यूटिव प्रेजेन्स मेंटर मदीहा शाह रसूल उपस्थित रहीं। अपने व्याख्यान में मदीहा शाह रसूल ने छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व केवल बाहरी रूप तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसमें आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, प्रभावी संचार और व्यवहार कुशलता का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने छात्राओं को जीवन में...