गुड़गांव, फरवरी 8 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प पथ पर शिक्षा एक अहम कड़ी है। इसको ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर परिवर्तन कर रही है, ताकि मजबूत शैक्षिक आधार के साथ देश की प्रगति और अधिक सुदृढ़ हो सके। राव नरबीर सिंह रविवार को सेक्टर-34 स्थित डीपीजी कॉलेज के वार्षिक उत्सव सारंग में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। वार्षिक उत्सव को संबोधित करते हुए राव नरबीर सिंह कहा कि जब हरियाणा का गठन हुआ था, तब गुरुग्राम और दक्षिण हरियाणा को विकास की दृष्टि से पिछड़ा माना जाता था। समय के साथ औद्योगिकीकरण और रियल एस्टेट में हुए निवेश ने गुरुग्राम को वैश्विक पहचान दिलाई है। हालांकि शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर करने की आवश्यकता को समझ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.