लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- लखीमपुर। बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनपदीय शिक्षक सम्मान समारोह का कलक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में भव्य आयोजन हुआ। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर 61 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अंजनी कुमार सिंह ने डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मॉ. सरस्वती तथा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: शिक्षक दिवस: ज्ञान की लौ जलाने वाले गुरुओं का हुआ सम्मानमुख्य कार्यक्रम इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने उत्कृष्ट शिक्...