वाराणसी, अगस्त 10 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नशामुक्त भारत का संदेश रविवार को काशी के शिक्षा सदनों में गूंजा। महामना की तपोभूमि बीएचयू और राजर्षि उदय प्रताप की स्मृतियों से सजे यूपी कॉलेज में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साइकिल रैली निकाल कर नशामुक्त भारत के संदेश का प्रचार प्रसार किया। नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की बीएचयू इकाई के तत्वावधान में 'संडे ऑन साइकिल' आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त भारत के संदेश को समाज तक पहुंचाने के लिए उन्हें प्रेरित करना था। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने मालवीय भवन प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- एनएसएस छात्र-छात्राओं ने निकाली साइकिल तिरंगा रैली उन्होंने युवाओं का आह्वान क...