रांची, अगस्त 26 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। महिला अधिकार और कल्याण मंच रांची की ओर से बुधवार को संत अन्ना उच्च विद्यालय दिघिया के परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंच के सदस्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए संत अन्ना सोसाइटी की सिस्टर निर्मला ज्योति कच्छप को शॉल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और लैपटॉप देकर सम्मानित किया। मंच के सदस्यों ने कहा कि सिस्टर निर्मला ज्योति ने लंबे समय से बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए काम किया है। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों तक शिक्षा पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि सिस्टर निर्मला ज्योति ने रांची और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा और सामाजिक विकास के लिए काम किया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर ...