बलिया, जुलाई 16 -- बलिया, संवाददाता। जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) का कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को बापू भवन टाउन हाल में हुआ। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान ने कहा कि पार्टी राष्ट्रवादी विचार को आगे रखते हुए संपूर्ण भारत में शिक्षा के राष्ट्रीयकरण को लेकर प्रतिबद्ध है। एक समान शिक्षा मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील चौहान ने कहा कि वर्तमान सरकार में लूट- खसोट, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। इससे मुक्ति के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी है। कार्यक्रम में पिंटू चौहान, सुब्बन चौहान, सुरेश गुप्ता, प्रदीप चौहान, मुन्नीलाल चौहान, सुशील चौहान, लक्ष्मण, नीबूलाल चौहान, लाल बहादुर, दिनेश चौहान, मन्नू चौहान आदि रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री मटरु चौहान व संचालन संजीव चौहान ने किया।

हिंदी हिन्दुस्...