शिक्षा के माध्यम से किया जा सकता है देश व समाज का विकास: राजेन्द्र
बिजनौर, मई 22 -- भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए नूरपुर क्षेत्र के कई गांव में जनसंपर्क किया। इस दौरान बच्चों को शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों से प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार भुइयार , महामंत्री केशव शरण, कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियो ने नूरपुर क्षेत्र के गांव पेतिया ,हसुपुरा ,विजय नगला, झिरन तथा नगर पालिका नूरपुर में समाज के विद्यार्थियों से जनसंपर्क किया। गांव पेतिया में आवास पर आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार भुइयार ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से देश व समाज का विकास किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अभी से प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में जुटने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.