हापुड़, अप्रैल 24 -- क्षेत्र के गांव अठसैनी स्थित प्राथमिक विद्यालय बुधवार को जंग का अखाड़ा बन गया। जहां प्रधानाध्यापिका ने शिक्षा मित्र पर अभद्रता करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। विद्यालय में तैनात आशा कुमारी ने बताया कि 22 अप्रैल को वह अपने स्कूल में कक्षा में पढ़ाई करा रही थी। तभी वहां तैनात शिक्षा मित्र आई और उनके हाथ से रजिस्टर लेकर जाने लगी। उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो शिक्षा मित्र ने उनके साथ अभद्रता की। पीड़िता ने उसका विरोध किया तो उसने उन पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- वीडियो बनाने से मना करने पर शिक्षिका से मारपीट और छेड़छाड़, साथी शिक्षक पर एफआईआर पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। ख...