जमुई, अप्रैल 9 -- बरहट । निज संवाददाता प्रखंड के कटौना पंचायत वार्ड संख्या 13 स्थित उत्क्त्रमित मध्य विद्यालय फुलवरिया में जन्मतिथि सुधार के नाम पर 500 लेने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब आठवीं पास छात्रों से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी ) देने के नाम पर पैसे वसूले जाने का नया मामला सामने आया है।ग्रामीणों की शिकायत पर पंचायत के मुखिया कपिलदेव प्रसाद जब विद्यालय निरीक्षण के लिए पहुंचे तो छात्रों ने चौंकाने वाले आरोप लगाए। छात्र अंकित कुमार सिंह कक्षा 8, प्रशांत राम और मोहित कुमार कक्षा 6 सहित कई बच्चों ने बताया कि आठवीं उत्तीर्ण छात्रों से टीसी देने के नाम पर 50 से 100 रुपया तक की राशि ली जा रही है। आरोप है कि जो छात्र पैसे देने से मना करते हैं उन्हें टीसी देने में टालमटोल की जाती है जिससे वे मजबूरी में पैसे देने को बाध्य हो जाते हैं।...