नई दिल्ली, फरवरी 13 -- बिहार के कैमूर में एक स्कूल में महापाप किया गया। शहर की मंदबुद्धि छात्रा के साथ एक बदमाश ने गुरुवार को जबरदस्ती की। मामले में पीड़िता की बड़ी बहन ने सदर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें भभुआ शहर के एक निजी स्कूल के सफाईकर्मी राजेश कुमार को नामजद किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपित भभुआ शहर के वार्ड 14 निवासी राजेश को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की बहन ने पुलिस को बताया है कि 12 फरवरी को सात बजे वह घर पर थी। उसकी छोटी बहन छत पर थी। राजेश ने उसकी बहन को इशारा कर नीचे बुलाया और खाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.