मऊ, अप्रैल 20 -- मऊ, संवाददाता। शिक्षा के बाजारीकरण और निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक मंच के सदस्यों ने संयोजक एडवोकेट अमरेश सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। चेताया कि अगर मांगों को जल्द ही पूरा नहीं किया गया तो अभिभावक मंच आरपार का आंदोलन करने के बाध्य होगा। सौंपे गए मांग पत्र में मांग किया गया कि शुल्क अधिनियम को कठोरता से लागू किया जाए। निजी प्रकाशकों की किताबों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। सरकार द्वारा सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्राइवेट स्कूलों के तर्ज पर पठन-पाठन किया जाए। पत्रक सौंपने वालों में एडवोकेट अमरेश कुमार सिंह, एडवोकेट उदय प्रताप राय, अरविंद मूर्ति, ऋषिकेश पाण्डेय, संदीप अग्रवाल, विपिन सि...