गोंडा, मार्च 11 -- गोण्डा। शहर के सरकुलर रोड स्थित शाह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के नए संस्थान मीना शाह पब्लिक स्कूल का उद्घाटन बुधवार को संस्था के मैनेजर हसन सईद व अन्य अतिथियों ने किया। हसन सईद ने कहा कि अच्छी तालीम के बिना किसी की तरक्की नहीं हो सकती है। इस मौके पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस मौके पर डॉ. लाइक अली खान, फातिमा के प्रिंसिपल अरुण मोरस अजय टंडन, अखिलेश पाठक, सैयद राशिद इकबाल हाजी जकी, उमेश आर्या, अशोक सिंह, नवीन सिंह, फिरोज़, डॉ. इरशाद आलम, डॉ. सादिर आलम आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...