लोहरदगा, मई 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के बीएड कालेज में शनिवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन -एनईपी 2020: जलवायु जागरूकता के माध्यम से शिक्षा का रूपांतरण, विषय पर किया गया। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संगोष्ठी में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पर्यावरणीय चेतना को शिक्षा के साथ जोड़ने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। धीरज साहू ने शिक्षा के माध्यम से जलवायु जागरूकता को बेहद जरूरी बताया। संगोष्ठी में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और शिक्षा जगत से जुड़े कई विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...