सराईकेला, मार्च 20 -- सरायकेला। शिक्षा के क्षेत्र में लोक-भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को सम्मेलन में पंचायतों के मुखियाओं ने हिस्सा लिया। सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने और बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में समुदाय की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की पहली सीढ़ी है। सुविधाओं के बावजूद स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति और शिक्षा का स्तर अपेक्षित नहीं है। बोदरा ने कहा हर मुखिया को क्षेत्र के स्कूल को गोद लेना चाहिए और नियमित रूप से...